विदेश की खबरें | ट्वीट के लिए 34 साल की सजा का सामना कर रही डॉक्टरेट की छात्रा की सजा माफ हुई: कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई, 11 फरवरी (एपी) ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय में शोधार्थी सऊदी की एक छात्रा को ट्विटर पर उसकी गतिविधि के लिए सऊदी अरब में 34 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब उसकी सजा माफ कर दी गई है। एक अधिकार समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 11 फरवरी (एपी) ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय में शोधार्थी सऊदी की एक छात्रा को ट्विटर पर उसकी गतिविधि के लिए सऊदी अरब में 34 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब उसकी सजा माफ कर दी गई है। एक अधिकार समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समूह ने कहा कि दो बच्चों की मां सलमा अल-शहाब को उनके ट्वीट के लिए 2022 में 34 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

लंदन स्थित सऊदी अधिकार समूह, ‘एएलक्यूएसटी’ ने सलमा की सजा की माफी की घोषणा की।

जनवरी में एएलक्यूएसटी और अन्य अधिकार समूहों ने कहा कि सलमा की सजा घटाकर चार साल कर दी गई है, साथ ही चार साल की अतिरिक्त सजा निलंबित कर दी गई है।

समूह ने कहा, ‘‘सलमा को अब पूरी आजादी दी जानी चाहिए, जिसमें उन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए यात्रा करने का अधिकार भी शामिल है।’’

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने भी सलमा की सजा माफ किए जाने सूचना दी।

एमनेस्टी में पश्चिम एशिया के अनुसंधानकर्ता दाना अहमद ने कहा, ‘‘उन्होंने 300 दिन एकांत कारावास में बिताया और उन्हें कानूनी मदद भी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बार-बार आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने महिला अधिकारों के समर्थन में ट्विट किया और सऊदी महिला अधिकार कार्यकर्ता के ट्विट को रीट्विट किया।’’

अमेरिका स्थित ‘मिडल ईस्ट डेमोक्रेसी सेंटर’ और ‘फ्रीडम हाउस’ ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

सऊदी अरब ने उसकी रिहाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सऊदी अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस की टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

एपी सुरभि प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\