एजेंसी न्यूज

Jharkhand: पिकनिक मनाने गए दो युवक वृन्दाहा जलप्रपात में डूबे, कई घंटों की खोज के बाद मिला शव

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वृन्दाहा जल प्रपात में शुक्रवार को डूब गए दोनों युवकों के शव शनिवार शाम गोताखोरों की सहायता से बरामद कर लिए गए. पुलिस के अनुसार एक युवक सन्नी कुमार को बचा लिया गया था.

Jharkhand: पिकनिक मनाने गए दो युवक वृन्दाहा जलप्रपात में डूबे, कई घंटों की खोज के बाद मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोडरमा (झारखंड), 11 जुलाई : कोडरमा (koderma) के तिलैया थाना क्षेत्र के वृन्दाहा जल प्रपात में शुक्रवार को डूब गए दोनों युवकों के शव शनिवार शाम गोताखोरों की सहायता से बरामद कर लिए गए. पुलिस के अनुसार एक युवक सन्नी कुमार को बचा लिया गया था. सन्नी कुमार बिहार में बाढ़ का रहने वाला है और वह अपने दो मित्रों कार्तिक कुमार व सिद्धार्थ कुमार के साथ यहां पिकनिक मनाने के लिए आया था. नहाने और फोटो खींचने के दौरान शुक्रवार को एक मित्र का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा. उसे डूबता देख दो मित्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक जल प्रपात में डूबे युवकों के शव बरामद नहीं हो सके थे. उ सके बाद हजारीबाग जिले के चैपारण से 25 सदस्यीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया. गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए. पुलिस ने बताया की कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वृन्दाहा जलप्रपात में बिहार से पिकनिक मनाने आए तीन युवकों में से दो युवकों के डूब जाने की आशंका जताई गयी जिसके बाद गोताखोरों की सहायता से उन दोनों युवको का शव बरामद कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Delhi: अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं किया तो दिल्ली भाजपा प्रमुख का पानी बंद कर दिया जाएगा : आप

पुलिस ने बताया कि बचाया गया युवक सन्नी कुमार बिहार में बाढ़ का रहने वाला है और वह अपने दो मित्रों कार्तिक कुमार व सिद्धार्थ कुमार के साथ यहां पिकनिक मनाने के लिए आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).