देश की खबरें | सीआरपीएफ महानिदेशक ने नक्सल विरोधी अभियान में जान गंवाने वाले जवान के परिवार से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जान गंवाने वाले जवान के परिजनों से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

कोलकाता, तीन अप्रैल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जान गंवाने वाले जवान के परिजनों से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

सिंह पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 22 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक आईईडी विस्फोट में उप निरीक्षक सुनील कुमार मंडल (56) की मौत हो गई थी।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता एम दिनाकरन ने दिल्ली में कहा, ‘‘कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले हमारे बहादुर जवान के माता-पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से डीजी ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि बल आज ही नहीं, बल्कि हमेशा परिवार के साथ खड़ा रहेगा।’’

कोलकाता में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ महानिदेशक ने बल के अधिकारियों को मंडल के परिजनों के संपर्क में रहने और उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सिंह विशेष रूप से गछूपरा गांव में मंडल के परिजनों से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए। पिछले महीने उन्होंने झारखंड में एक हेड कांस्टेबल के घर का दौरा किया था, जो फरवरी में छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में मारा गया था।

मंडल 193वीं सीआरपीएफ बटालियन की ‘गोल्फ’ कंपनी से जुड़े थे। वह 1991 में अर्धसैनिक बल में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान