देश की खबरें | छह जनवरी को ‘ऊंचाई’ का जी5 पर डिजिटल प्रीमियर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘‘ऊंचाई’’ का छह जनवरी को जी5 पर डिजिटल प्रीमियर होगा।
मुंबई, 30 दिसंबर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘‘ऊंचाई’’ का छह जनवरी को जी5 पर डिजिटल प्रीमियर होगा।
स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने शुक्रवार को यह घोषणा की ।
11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंगजोंग्पा, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
बड़जात्या ने कहा कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है और वह अब इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि ‘ऊंचाई’ का आनंद दर्शक जी5 पर भी ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि अटूट दोस्ती पर आधारित यह फिल्म उनकी सात साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
जी5 के मुख्य कारोबारी अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि नए साल में ‘ऊंचाई’ का प्रीमियर जी5 पर होगा जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 2022 की सफल फिल्मों में से एक है।
‘ऊंचाई’ का निर्माण बड़जात्या के पारिवारिक बैनर राजश्री प्रोडक्शन्स ने किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)