एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘स्किल इंडिया’ के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास जरूरी : जयंत चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए “स्किल इंडिया” के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास करना जरूरी है।

देश की खबरें | ‘स्किल इंडिया’ के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास जरूरी : जयंत चौधरी

कुशीनगर, 12 जुलाई केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए “स्किल इंडिया” के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास करना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) को पुनर्जीवित करने पर बल देते हुए कहा कि देश के जिन निजी आईटीआई कॉलेजों में सीटें नहीं भर रही थीं, उनके यहां युवाओं में कौशल विकास ठप था, लिहाजा ऐसे कॉलेजों की साढ़े चार लाख सीटों को एक साथ खत्म किया गया। इससे राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 10 फीसद सीटें बढ़ गयी हैं।

चौधरी ने कहा कि उप्र को आईटीआई कॉलेजों का हब बनाना है, क्योंकि अब देश के युवाओं में रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने की होड़ मची है, जिसके लिए आईटीआई के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। देश के युवाओं में राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए भी होड़ मची है।

उन्होंने कहा कि आईटीआई प्रमाणपत्र धारक हर युवा को एक अच्छी नौकरी मिले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नक्सली हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एएसआई सत्यवान सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना निवासी एएसआई सत्यवान सिंह 13 जून शनिवार को झारखंड में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने शहीद सत्यवान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).