देश की खबरें | अरुणाचल के उपमुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने अपर सियांग जिले के आदि पासी में 1894 मिरेम बटुम लिंगकांग युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।

इटानगर, 20 मार्च अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने अपर सियांग जिले के आदि पासी में 1894 मिरेम बटुम लिंगकांग युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।

यह स्मारक पासी गांव के 'आदि योद्धाओं' की वीरता को समर्पित है जिन्होंने 1893-94 के तीसरे एंग्लो-अबोर युद्ध के दौरान ब्रिटिश अभियान के खिलाफ अपनी मातृभूमि की रक्षा की थी।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मीन ने बुधवार को कार्यक्रम में इस अवसर को ऐतिहासिक और भावनात्मक बताया तथा उन नायकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह युद्ध स्मारक उनके बलिदानों की स्थायी स्मृति के रूप में कार्य करेगा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उनके योगदान को स्थापित करेगा।

राज्य के लोगों और उनकी भूमि के बीच गहरे संबंध को उजागर करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "सच्ची प्रगति केवल बुनियादी ढांचे और उद्योगों से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि हम अपने जंगल, नदी और जैव विविधता की कितनी अच्छी तरह से रक्षा करते हैं।"

उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को एक समृद्ध पर्यावरण विरासत में देने के लिए सतत विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और पारंपरिक ज्ञान, और रीति-रिवाज को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\