देश की खबरें | पूरे कर्नाटक में मंदिर परिसर के भीतर गैर हिंदुओं को कारोबार की अनुमति नहीं देने की मांग तेज हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उडुपी से मंदिर के समारोह में गैर हिंदू कारोबारियों और दुकानदारों को प्रवेश नहीं देने की शुरु हुई मांग अब राज्य के अन्य हिस्सों में स्थित मंदिरों में आयोजित होने वाले वार्षिक मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी की जाने लगी है।

बेंगलुरु, 26 मार्च कर्नाटक के उडुपी से मंदिर के समारोह में गैर हिंदू कारोबारियों और दुकानदारों को प्रवेश नहीं देने की शुरु हुई मांग अब राज्य के अन्य हिस्सों में स्थित मंदिरों में आयोजित होने वाले वार्षिक मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी की जाने लगी है।

शुरुआत उडुपी जिले में आयोजित वार्षिक कौप मरीगुड़ी उत्सव से हुई जहां पर बैनर लगाए गए जिसपर लिखा गया था कि गैर हिंदू दुकानदारों और कारोबारियों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

इसी तरह के बैनर अब पद्बिदरी मंदिर उत्सव और दक्षिण कन्नड जिले के कुछ मंदिरों में भी लगाए गए हैं।

उल्लेखीय है कि मारी गुडी मंदिर प्रबंधन ने इस संबंध में हिंदू संगठनों के अनुरोध पर गौर किया था।

कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकारियों को ज्ञापन दिया है और कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान नियमवाली 2002 और धर्मार्थ व्यवस्था अधिनियम-1997 का हवाला दिया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मैसुरु इकाई ने शनिवार को मुजारी (धर्मार्थ) विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जिसमें गैर हिंदू कारोबारियों और व्यापारियों को मंदिरों में होने वाले वार्षिक उत्सव और धार्मिक कार्यक्रमों में प्रवेश नहीं देने की मांग की गई है।

उन्होंने मैसुरु स्थित प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर के नजदीक मुस्लिम कारोबारियों को आवंटित दुकानों के मामले को भी देखने का अनुरोध किया है।

हिंदू कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम मुस्लिमों द्वारा हिजाब पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के आए फैसले के खिलाफ बंद का समर्थन करने का जवाब है। उन्होंने कहा कि यह उनका देश के कानून और भारत की न्याय प्रणाली के प्रति असम्मान को प्रदर्शित करता है।

सूत्रों ने बताया कि हिंदू मंदिरों के कार्यक्रमों में गैर हिंदू कारोबारियों को रोकने के लिए इसी तरह के ज्ञापन मांड्या, शिमोगा, चिक्कमगलुरु, तुमकुरु, हासन और अन्य स्थानों पर दिए गए हैं और बैनर लगाए गए हैं।

हाल में जब विधानभा में यह मुद्दा आया था तो भाजपा सरकार ने पूरे मामले से दूरी बनाते हुए नियम का हवाला दिया था कि हिंदू धार्मिक संस्थानों के पास जमीन या इमारत सहित संपत्ति गैर हिंदुओं को लीज पर नहीं दी जा सकती। हालांकि, स्पष्ट किया कि इसके अंतर्गत मंदिर परिसर के बाहर रेहड़ी वाले नहीं आते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स