देश की खबरें | कुलपति त्यागी द्वारा नियुक्तियों का निर्णय नियमों के अनुसार : डीयू ने शिक्षा मंत्रालय से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकारी रजिस्ट्रार पी सी झा ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय को यह जानकारी दी कि कुलपति योगेश त्यागी द्वारा हाल ही में लिए गए नियुक्ति के फैसले विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुपालन में हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकारी रजिस्ट्रार पी सी झा ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय को यह जानकारी दी कि कुलपति योगेश त्यागी द्वारा हाल ही में लिए गए नियुक्ति के फैसले विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुपालन में हैं।

बृहस्पतिवार की रात को कुलपति और प्रो कुलपति पी सी जोशी के बीच विवाद में हस्तक्षेप करते हुए मंत्रालय ने कहा कि त्यागी द्वारा की गई नियुक्तियां ‘‘वैध’’ नहीं हैं क्योंकि वह अवकाश पर हैं।

यह भी पढ़े | दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में एडमिट : 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार को ही दिन में तब विवाद उठ खड़ा हुआ जब त्यागी ने जोशी को प्रो-कुलपति पद से हटा कर उनकी जगह विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की निदेशक गीता भट्ट को नियुक्त कर दिया।

इस बीच, जोशी ने नए रजिस्ट्रार, विकास गुप्ता की नियुक्ति को अधिसूचित किया और बुधवार को कार्यकारी परिषद द्वारा उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई। हालांकि, उसी दिन, त्यागी ने कार्यकारी रजिस्ट्रार और साउथ कैंपस के निदेशक के रूप में पी सी झा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़े | Kapil Dev Hospitalised After Suffering Heart Attack: कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती.

झा ने मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘कुलपति योगेश त्यागी, ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिनियम, क़ानून और अध्यादेश के अनुपालन में निर्णय लिया है। यह सूचित किया जाता है कि साउथ कैंपस के निदेशक के रूप में पी सी झा अपनी जिम्मेदारी के अलावा अंतरिम व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रार के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। साथ ही गीता भट्ट को पीसी जोशी के स्थान पर प्रो वीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। ’’

बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को लिखे अपने पत्र में, शिक्षा मंत्रालय में उप सचिव बीरेंद्र कुमार सिंह ने लिखा है कि “कुलपति द्वारा चिकित्सकीय आधार पर अवकाश के दौरान कार्यालय आए बिना और आधिकारिक रुप से उपस्थित हुए बिना जारी किया गया यह आदेश वैध नहीं हैं और विश्वविद्यालय पदाधिकारी को इसे मानना नहीं चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान