देश की खबरें | तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में मदुरै स्थित पटाखे की एक फैक्टरी में हुए धमाके की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर सात हो गई। सभी मृतक महिलाएं हैं।
मदुरै (तमिलनाडु), 24 अक्टूबर तमिलनाडु में मदुरै स्थित पटाखे की एक फैक्टरी में हुए धमाके की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर सात हो गई। सभी मृतक महिलाएं हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में फैक्टरी के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े | Economy की बदहाली के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उन्होंने देश को सच से भागना सिखाया.
उनहोंने बताया कि घटना में घायल दो और महिला कर्मचारियों की शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही, अबतक कुल सात लोगों की मौत हुई है और सभी महिलाएं हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फैक्टरी में उस समय धमाका हो गया, जब कर्मचारी पटाखा बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहे थे।
यह भी पढ़े | Vikas Dubey Case: विकास दुबे के 30 सहयोगियों पर पुलिस ने दर्ज किया गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा.
इस धमाके में पांच लोगों की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हुए थे।
पुलिस ने बताया कि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उप पुलिस अधीक्षक (पेरियाउर) मतियाझगन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार फैक्टरी मालिक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
शिवकाशी स्थित पटाखा निर्माण में लगे कर्मचारियों के संघ के पदाधिकारी करमगम पांडिया ने आरोप लगाया कि कई पटाखा फैक्टरी बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं और ऐसे हादसों को रोकने के लिए अनिवार्य सुरक्षा उपाय नहीं अपना रहे हैं। उन्होंने सरकार से इन्हें बंद करने की मांग की।
मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
राज्य में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है और सरकार से पटाखा निर्माण में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)