एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल एक और कर्मचारी की मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.

Uttar Pradesh: पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 5 अक्टूबर : पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल एक और कर्मचारी की मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि बहराइच निवासी मोबिन की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार शाम मौत हो गई.

थाना प्रभारी प्रेम सिंह राणा ने बताया कि शामली जिले के कैराना इलाके में एक अक्टूबर को फैक्टरी में विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: क्रेडिट कार्ड का बिल न भर पाने के कारण युवक ने की आत्महत्या

इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर, गैरकानूनी तरीके से पटाखे बनाने की फैक्टरी चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).