देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के आदिवासी गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दलों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में मलबे से पांच और शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जुलाई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दलों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में मलबे से पांच और शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुबह से अब तक पांच लोगों के शव निकाले गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं।

अधिकारी ने कहा कि कुल 21 मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र छह महीने से चार साल के बीच है और इनमें दो भाई-बहन भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ के दलों ने बीती रात अभियान रोक दिया था और आज बारिश के बीच सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने पहाड़ी इलाके में स्थित भूस्खलन स्थल पर फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीण और मलबे के अंदर फंसे लोगों के रिश्तेदार बचाव दलों की सहायता कर रहे हैं।

मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय जिले रायगढ़ में बुधवार रात पहाड़ी इलाके में स्थित आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भीषण भूस्खलन हुआ था। बृहस्पतिवार तक 16 लोगों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि गांव के कुल 228 निवासियों में से 21 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 93 निवासियों का पता लगाया जा चुका है। हालांकि, कुल 114 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने कहा कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो किसी शादी समारोह में शामिल होने या धान की बुवाई के काम से गांव से बाहर गए थे।

उन्होंने कहा, चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्रों और खुदाई करने वालों को आसानी से नहीं ले जाया जा सकता।

एनडीआरएफ कर्मियों को खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार शाम भूस्खलन स्थल पर खोज व बचाव अभियान रोकना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\