एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में अतिसार से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में अतिसार के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इस बीमारी से दो और मरीजों की मौत की खबर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में अतिसार से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

भुवनेश्वर, 12 जून ओडिशा के जाजपुर जिले में अतिसार के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इस बीमारी से दो और मरीजों की मौत की खबर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) प्रकाश चंद्र बल ने जाजपुर में संवाददाताओं को बताया कि चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि अतिसार (डायरिया) से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 300 बनी हुई है।

सीडीएमओ ने कहा, ‘‘जिले में अतिसार की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अस्पतालों में मरीजों का आना जारी है।’’

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि जाजपुर जिले में पांच स्थानों - धर्मशाला, जाजपुर रोड, दानगड़ी, कोरेई और रसूलपुर से अतिसार के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि 30 से 40 मरीज उपचार के बाद घर लौट चुके हैं, जबकि बृहस्पतिवार को 20 से 30 नए मरीज भर्ती हुए हैं।

मिश्रा ने बताया कि जिले के गंभीर रूप से बीमार लगभग 30 मरीज कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को गांव में आयोजित भोज में खाना खाने के बाद सोमवार से ही लोग अतिसार से संक्रमित होने लगे।

मिश्रा ने कहा, ‘‘हम संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पानी, स्ट्रीट फूड, मलाशय और मल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).