कोरोना से मृतकों की संख्या 603 हुई, कुल मामले 18,985 हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15,122 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 3,259 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया है।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के साथ मंगलवार तक देश मेंइस वायरस से संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 603 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,985 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15,122 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 3,259 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया है।
कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। संक्रमण के बाद स्वस्थ हुये लोगों का प्रतिशत 17 के स्तर को पार कर गया है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम तक पिछले 24 घंटों में 44 लोगों की मौत हुई और इस अवधि में संक्रमण के 1,329 नये मामले सामने आये हैं।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से मरने वाले लोगों में 11 राजस्थान में, 10 गुजरात में, नौ महाराष्ट्र में, तीन उत्तर प्रदेश में और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, मध्य प्रदेश एवं तमिलनाडु में दो-दो तथा कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई है।
अब तक हुयी कुल 603 मौतों में सबसे अधिक 232 महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 77, मध्य प्रदेश में 76, दिल्ली में 47, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 23 और आंध्र प्रदेश में 22 लोगों की मौत हुई है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में मृतकों की संख्या 20, कर्नाटक एवं तमिलनाडु में 17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, जम्मू-कश्मीर में पांच और केरल तथा हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई हैं।
मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक झारखंड और बिहार में दो-दो लोगों की मौत होने के अलावा मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।
हालांकि राज्यों की सूची के मुताबिक ‘पीटीआई-’ की गणना के अनुसार मंगलवार शाम 6:50 बजे तक 605 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई। मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र सरकार के आंकड़ों में तकनीकी आधार पर अंतर होने की बात कही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

