जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 16 हुई
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में 75 वर्षीय व्यक्ति का एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी आज सुबह मौत हो गई।’’
श्रीनगर, 18 मई जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जिससे केंद्र शासित क्षेत्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में 75 वर्षीय व्यक्ति का एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी आज सुबह मौत हो गई।’’
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें छाती रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुलगाम जिले की 65 वर्षीय महिला को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें तुरंत दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय एक अन्य महिला की यहां के एक अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला भी कोकरनाग इलाके की थी और थायराइड कैंसर से पीड़ित थी।
केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

