देश की खबरें | बरेली में पूर्व प्रधान के पुत्र का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेडी थाना क्षेत्र के लबेदा गांव में एक पूर्व प्रधान के बेटे का शव खेत में मिला है और उसके सिर में गोली लगने का निशान है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरेली, 16 मई उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेडी थाना क्षेत्र के लबेदा गांव में एक पूर्व प्रधान के बेटे का शव खेत में मिला है और उसके सिर में गोली लगने का निशान है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आत्महत्या का अंदेशा जता रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, लबेदा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रेमदास गंगवार के पुत्र संजय गंगवार (35) का शव सोमवार सुबह छह बजे उनके घर के सामने खेत में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि प्रेमदास सुबह अपने खेत में टहलने गए थे, तभी उन्होंने वहां अपने पुत्र का शव देखा। प्रेमदास ने आरोप लगाया कि संजय के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल के अनुसार, लबेदा गांव में संजय नाम के एक युवक की सिर में गोली लगने के कारण मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मौके पर जो साक्ष्य मिले हैं, उससे घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

अग्रवाल के मुताबिक, जिस असलहे से गोली लगने की बात कही जा रही है, वह भी मौके से बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान