एजेंसी न्यूज

UP: लखनऊ के होटल में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ, 13 सितंबर: लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के कैसरबाग इलाके में स्थित एक होटल से मंगलवार को एक युवती का शव बरामद हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

UP: लखनऊ के होटल में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

लखनऊ, 13 सितंबर: लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के कैसरबाग इलाके में स्थित एक होटल से मंगलवार को एक युवती का शव बरामद हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैग में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान लखनऊ के गुरुद्वारा रोड, बांसमंडी निवासी चंद्रा त्रिपाठी (26) के रूप में हुई है. Video: बलिया में बिजली विभाग के अफसर बिल की वसूली करने पहुंचे, व्यापारी ने तानी बंदूक, देखें वीडियो.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) एस चेनप्‍पा ने पत्रकारों को बताया कि कैसरबाग इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में बाथरूम के अंदर आज एक युवती का शव मिला है. उन्‍होंने कहा कि सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गयी.

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी होटल में युवती के कल रात (सोमवार) एक युवक के साथ आने की बात सामने आयी है, आगे की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).