एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद लिफ्ट से मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम आग लगने के बाद 25 वर्षीय युवक का शव लिफ्ट के भीतर मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद लिफ्ट से मिला युवक का शव

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम आग लगने के बाद 25 वर्षीय युवक का शव लिफ्ट के भीतर मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। आशंका है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई।

पुलिस, दमकल और आपदा प्रतिक्रिया बल की संयुक्त टीम ने लिफ्ट के अंदर से उसका शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजकर 51 मिनट पर धीरेंद्र ने लिफ्ट के अंदर से अपने बड़े भाई को लगातार संदेश भेजे। पहला संदेश था, ‘भइया’, इसके बाद, ‘हम लिफ्ट में हूं। गैस (मूल संदेश) गए हैं। करोल बाग मेगा मार्ट।’’

इसी समय भेजा गया उसका अंतिम संदेश था, ‘‘अब सांस फूल रहा। कुछ करो।’’ इसके बाद कोई संदेश नहीं आया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजकर 44 मिनट पर पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

बयान में कहा गया, ‘‘यह विशाल मेगा मार्ट का आउटलेट है। आग इमारत की दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही।’’

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन (हवा निकासी) की व्यवस्था न होने के कारण आग बुझाने का काम लंबे समय तक चला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).