देश की खबरें | प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को फंदे से लटके मिले।
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को फंदे से लटके मिले।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक खाली घर के बरामदे में नरेश कुमार (20) और कुमकुम (17) के शव एक लेंटर के कुंडे में दुपट्टे से लगाये गये फंदे से लटके मिले।
ग्राम प्रधान प्रेमपाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों और ग्रामवासियों से पूछने पर मालूम हुआ है कि नरेश और कुमकुम का आपसी प्रेम-प्रसंग था। नरेश की शादी तय हो गयी थी और शुक्रवार को उसकी बारात जानी थी।
प्रभु ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण प्रेम-प्रंसग के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। सम्पूर्ण घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
सं. सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

