देश की खबरें | कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान लाए गए अतीक और अशरफ के शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज में शनिवार शाम तीन हमलावरों की ताबड़तोड़ गोलियों का शिकार हुए माफिया-राजनेता पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव रविवार शाम प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच लाये गये। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

प्रयागराज, 16 अप्रैल प्रयागराज में शनिवार शाम तीन हमलावरों की ताबड़तोड़ गोलियों का शिकार हुए माफिया-राजनेता पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव रविवार शाम प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच लाये गये। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव शाम करीब साढ़े छह बजे कब्रिस्तान लाए गए। उन्होंने बताया कि मृतकों के दूर के चंद रिश्तेदार ही इस मौके पर मौजूद रहे और कोई भी करीबी रिश्तेदार मौजूद नहीं रहा। रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों को आधार कार्ड देखकर ही कब्रिस्तान में दाखिल होने दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों शव पहुंचने के बाद उनके अंतिम संस्कार की रस्म में शुरू की गई और इस दौरान कब्रिस्तान में कुछ महिलाएं भी मौजूद रहीं।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कब्रिस्तान परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

शनिवार को हुए अतीक के बेटे असद के अंतिम संस्कार के दौरान तैनात पुलिस बल के मुकाबले आज दोगुनी चौकसी रही। दंगा नियंत्रण वाहन भी बुलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी डीसीपी गंगानगर, डीसीपी सिटी और डीसीपी यमुनानगर समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार देर में होने की संभावना के मद्देनजर प्रकाश की व्यवस्था की गई है और कब्रिस्तान के गेट के पास के एक मकान की छत पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार देर रात पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराकर वापस ले जाए जाते वक्त तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान