देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में शाह की रैली में उमड़ी भीड़, आरक्षण को लेकर की गई घोषणा का किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारामूला (जम्मू-कश्मीर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए बुधवार को हजारों लोग शौकत अली स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम के बाहर लंबी-लंबी कतारे दिखीं और लोग दो संकरे द्वार से अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे। इस दौरान उनके चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था।

बारामूला (जम्मू-कश्मीर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए बुधवार को हजारों लोग शौकत अली स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम के बाहर लंबी-लंबी कतारे दिखीं और लोग दो संकरे द्वार से अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे। इस दौरान उनके चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था।

सबसे ज्यादा लोग उत्तरी कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों से आए थे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाहनों को स्टेडियम से दूर रोक दिया गया था, लिहाजा लोग पैदल चलकर स्टेडियम तक पहुंचे।

लोगों को अंदर घुसने के लिए काफी इंतेजार करना पड़ा क्योंकि सुरक्षाकर्मी उनकी गहन तलाशी ले रहे थे। रैली स्थल पर भाजपा के समर्थक नाचते, ढोल बजाते और बांसुरी बजाते देखे गए।

इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी तो उत्साहित भीड़ शोर मचाने लगी।

कुपवाड़ा के निवासी फैयाज खान ने कहा, “हम बारामूला में गृह मंत्री का स्वागत करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यहां लोगों के बीच काफी जोश है।”

करनाह के निवासी तौफीक अहमद ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “गृह मंत्री की इस यात्रा से हमें काफी उम्मीदें हैं। यह सरकार जो कहती है, वह करती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\