लव जिहाद’ में शामिल अपराधियों की आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए: भाजपा विधायक

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उषा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ में शामिल होकर कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों की आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि ‘शरीयत’ में ऐसे अपराधियों के लिए इस तरह की सख्त सजा का प्रावधान है.

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 मई : इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उषा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ में शामिल होकर कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों की आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि ‘शरीयत’ में ऐसे अपराधियों के लिए इस तरह की सख्त सजा का प्रावधान है. लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं.

इंदौर और भोपाल में ‘लव जिहाद’ के कथित मामलों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने ‘‘पीटीआई-वीडियो’’ सेवा से बातचीत में दावा किया कि इन प्रकरणों में शामिल लोग 'बड़ी ही दुष्टता के साथ' कहते हैं कि वे 'सवाब’ (पुण्य) का काम कर रहे हैं. इंदौर जिले के महू क्षेत्र की भाजपा विधायक ने कहा कि मानवता और नैतिकता के विरुद्ध आचरण करने वाले इन अपराधियों की सजा 'शरीयत' कानून के मुताबिक तय होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : ‘एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’, एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान

प्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री ने कहा,‘‘अगर ये लोग इस प्रकार की हिमाकत करते हुए लव जिहाद निरोधक कानून का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं, तो शरीयत के मुताबिक उनकी आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए. मुझे लगता है कि चोरों, चरित्रहीनों और लोगों का जीवन बिगाड़ने वाले अपराधियों के लिए शरीयत में ऐसी ही सख्त सजा का प्रावधान है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार के कानून काफी सख्त हैं. ठाकुर ने कहा,‘‘अगर ऐसे दुष्ट लोग (पुलिस की) पकड़ में आते हैं, तो वे छूटने वाले नहीं हैं. उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात होगा और वे सड़क पर भिखारी बनकर घूमेंगे, तभी वे इस प्रकार की नरपिशाची हरकतों से बाज आएंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड