देश की खबरें | दिल्ली में जहांगीरपुरी का 'रॉबिनहुड' कहा जाने वाला अपराधी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने जहांगीरपुरी इलाके का 'रॉबिनहुड' माने जाने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने जहांगीरपुरी इलाके का 'रॉबिनहुड' माने जाने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसीम अकरम (27) उर्फ लम्बू के रूप में पहचाना गया यह कुख्यात अपराधी 35 आपराधिक मामलों में वांछित था।
वसीम के खिलाफ दिल्ली में 125 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की विभिन्न निचली अदालतों में 15 नए मामलों के अलावा 20 आपराधिक मामलों में वसीम को भगोड़ा घोषित करने की कार्यवाही चल रही है।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त जसमीत सिंह ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त अत्तर सिंह की देखरेख में निरीक्षक शिव कुमार और पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है।
वसीम जहांगीरपुरी के सी डी पार्क का रहने वाला है।
पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘वसीम को 19 अगस्त की सुबह दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से .315 बोर की एक सिंगल शॉट पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए थे।’’
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक वसीम 25 से ज्यादा सदस्यों वाले चोरों के गिरोह का सरगना है। वह दिन के समय दिल्ली के पॉश इलाकों में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में वहां से नकदी और आभूषण चोरी कर लेते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘वसीम की सीडी ब्लॉक जहांगीरपुरी में 'रॉबिनहुड' की छवि है क्योंकि वह गरीबों की आर्थिक मदद करता है जिसके कारण क्षेत्र में उसके कई समर्थक हैं। उसके ये समर्थक उसे पुलिस की आवाजाही के बारे में तत्काल जानकारी देते हैं ताकि वह भागने में सक्षम हो सके।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

