देश की खबरें | मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ गिराने के मामले में दो नवंबर को सुनवाई करेगा न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ गिराने से जुड़े मुद्दे पर दो नवंबर को सुनवाई की जाएगी।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ गिराने से जुड़े मुद्दे पर दो नवंबर को सुनवाई की जाएगी।

आरे कॉलोनी में एक मेट्रो कार शेड का निर्माण किया जा रहा है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने पांच अगस्त को शीर्ष अदालत को बताया था कि आरे कॉलोनी में अक्टूबर 2019 के बाद से कोई पेड़ नहीं काटा गया है।

24 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने एमएमआरसीएल को अपने इस हलफनामे का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था कि वहां कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। शीर्ष अदालत ने आगाह किया था कि निर्देश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम चतुर्वेदी की पीठ के समक्ष पेश किया गया था।

मामला उठाने वाले वकील ने पीठ से कहा कि इससे पहले शीर्ष अदालत ने संकेत दिया था कि मामले में अंतिम सुनवाई की जाएगी।

वकील ने बताया कि मेट्रो कार शेड का निर्माण कार्य जारी है, जिसके परिणामस्वरूप अदालत के सामने एक ऐसी चीज आएगी, जो पूरी हो चुकी है और अपरिवर्तनीय स्थिति में है।

इस पर पीठ ने कहा कि मामले को चार नवंबर को सूचीबद्ध किया जाए।

हालांकि, वकील ने कहा कि मामले के दो नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है। इस पर पीठ ने कहा, “तो दो नवंबर की तारीख तय की जाए। जैसा कि अनुरोध किया गया है, इस मामले को अधिसूचित तिथि से हटाया नहीं जाना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\