देश की खबरें | अदालत मस्जिद के सर्वेक्षण से जुड़ी याचिका की विचारणीयता पर अभी फैसला नहीं सुनाए: उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मेंगलुरु की एक अदालत को निर्देश दिया है कि वह एक स्थानीय मस्जिद का सर्वेक्षण करने के अनुरोध को लेकर दायर मूल मुकदमे की विचारणीयता पर अपना फैसला नहीं सुनाए।

बेंगलुरु, 14 जून कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मेंगलुरु की एक अदालत को निर्देश दिया है कि वह एक स्थानीय मस्जिद का सर्वेक्षण करने के अनुरोध को लेकर दायर मूल मुकदमे की विचारणीयता पर अपना फैसला नहीं सुनाए।

मेंगलुरु में तृतीय अतिरिक्त सिविल अदालत टी. ए. धनंजय और बी. ए. मनोज कुमार की याचिका की सुनवाई कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि मेंगलुरु के निकट थेंका उलीपाडी गांव, मलाली में असैद अब्दुल्लाही मदनी मस्जिद के नवीनीकरण के दौरान ‘मंदिर जैसी संरचना’ का पता चला था।

उन्होंने इस दावे की पुष्टि के लिए मस्जिद का सर्वे कराने का अनुरोध किया है।

उच्च न्यायालय में उन्हीं याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक रेड्डी ने दलील दी कि अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त द्वारा एक सर्वेक्षण किया जाना चाहिए और उसके आधार पर एक रिपोर्ट सौंपी जानी चाहिए, लेकिन निचली अदालत को इससे पहले इस तरह के मामले की विचारणीयता पर निर्णय लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने दलील दी कि यदि निचली अदालत में याचिका को विचारणीयता के मुद्दे पर खारिज कर दिया जाता है, तो मस्जिद के अंदर की संरचनाओं को हटाए जाने या नष्ट किए जाने की आशंका है।

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सचिन शंकर मगदुम की एकल पीठ ने सोमवार को मस्जिद के अधिकारियों को नोटिस जारी किया और निचली अदालत को मुकदमे की विचारणीयता पर अपना फैसला नहीं सुनाने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 17 जून को होगी।

इससे पहले, निचली अदालत ने मस्जिद के अधिकारियों को विवादित ढांचे को नहीं हटाने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\