देश की खबरें | अदालत ने रिश्वत मामले में दिल्ली पुलिस के एएसआई को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने यातायात उल्लंघन करने पर कई ट्रांसपोर्टर के वाहनों का चालान नहीं करने के एवज में उनसे कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को जमानत दे दी।

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली की एक अदालत ने यातायात उल्लंघन करने पर कई ट्रांसपोर्टर के वाहनों का चालान नहीं करने के एवज में उनसे कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को जमानत दे दी।

शिकायतकर्ता के आरोपों से मुकर जाने का उल्लेख करते हुए विशेष न्यायाधीश अतुल कृष्ण अग्रवाल ने 12 जून को एएसआई विजय कुमार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान में शिकायतकर्ता अपने आरोपों से मुकर गया था।

न्यायाधीश ने कहा कि मामले में रिश्वत की रकम पहले ही बरामद की जा चुकी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं लगती।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि जो भी बरामदगी हुई है वह पहले ही हो चुकी है और सह-आरोपी हेड कांस्टेबल सुरेंदर को संबंधित अदालत द्वारा पहले ही जमानत दे दी गई है... आरोपी विजय कुमार को जमानत दी जाती है।’’

यातायात पुलिस के साथ दो साल से सहायक के रूप में काम कर रहे दिलीप कुमार नामक व्यक्ति ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि अधिकारियों द्वारा विभिन्न ट्रांसपोर्टर और अन्य व्यक्तियों से भुगतान एकत्र करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

दिलीप ने दावा किया कि बाद में उसे पता चला कि यह पैसा रिश्वत था जो ट्रांसपोर्टर और अन्य लोगों को यातायात उल्लंघन के लिए दंडित नहीं करने के बदले में लिया गया था।

हालांकि, जमानत याचिका में दावा किया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को पैसे उधार दिए थे और जब उसने पैसे वापस मांगे तो दिलीप ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और उसके खिलाफ वर्तमान ‘‘झूठा मामला’’ दायर कराया।

आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से जमानत का आग्रह किया। उसने दावा किया कि उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान