देश की खबरें | अदालत ने केरल में 42 हजार ध्वज स्तंभों की संख्या पर हैरानी जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने राज्य भर में 42,000 से अधिक ध्वज स्तंभों की संख्या पर चिंता एवं हैरानी जताते हुए सोमवार को वाम सरकार से कहा कि दोषियों के खिलाफ प्रत्येक लागू कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए तथा इसमें उनकी राजनीतिक संबद्धता पर ध्यान नहीं दिया जाए।

कोच्चि, 15 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने राज्य भर में 42,000 से अधिक ध्वज स्तंभों की संख्या पर चिंता एवं हैरानी जताते हुए सोमवार को वाम सरकार से कहा कि दोषियों के खिलाफ प्रत्येक लागू कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए तथा इसमें उनकी राजनीतिक संबद्धता पर ध्यान नहीं दिया जाए।

उच्च न्यायालय ने मुद्दे पर गौर करते हुए गत एक नवंबर के अपने अंतरिम आदेश को दोहराते हुए कहा कि राज्य में ‘‘कोई और अवैध ध्वज स्तंभ’’ नहीं लगाया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने कहा कि अवैध ध्वज स्तंभ लगाने के खिलाफ उच्च न्यायालय के निर्देश और अधिकतम जुर्माने सहित इसके परिणामी दंड का व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए ताकि जो लोग कानून के अनुसार कार्य करना चाहते हैं उन्हें ध्वज स्तंभ हटाने का एक मौका मिल सके।

उच्च न्यायालय ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है जो प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाने से पहले ध्वज स्तंभ हटा देते हैं।

अदालत ने यह निर्देश राज्य सरकार द्वारा यह सूचित करने पर दिया कि उसके सर्वेक्षण के अनुसार केरल में करीब 42,337 ध्वज स्तंभ हैं। हालांकि, राज्य ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताया कि इनमें से कितने ध्वज स्तंभ अवैध हैं।

न्यायमूर्ति रामचंद्रन ने आंकड़ों को ‘‘आश्चर्यजनक’’ बताते हुए कहा, ‘‘स्थिति चिंताजनक है। मुझे यकीन है कि संख्याएं सटीक नहीं हैं और यदि एक संपूर्ण मूल्यांकन किया जाता है तो यह दोगुना या उससे अधिक होगा।’’

अदालत ने यह भी कहा कि उसे प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ‘‘आश्चर्य की बात नहीं होगी’’ यदि 42,000 से अधिक ध्वज स्तंभ में से अधिकांश के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं हो।

अदालत ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ध्वज स्तंभ सड़क किनारे, ऑटो स्टैंड, यातायात जंक्शन आदि पर ध्वज स्तंभ लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

राज्य की ओर से पेश हुए वरिष्ठ सरकारी वकील एस कन्नन ने कहा कि वाम सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और 10 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट दायर की जाएगी। उन्होंने इसके लिए समय मांगा।

अदालत ने सरकार को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया और कहा कि इस बीच सक्षम अधिकारी 1 नवंबर के अंतरिम आदेश को लागू करना सुनिश्चित करेंगे।

अदालत एक सहकारी समिति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक विशेष राजनीतिक दल अवैध रूप से उसकी जमीन पर झंडे और बैनर लगा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड