देश की खबरें | झारखंड के दंपति ने अस्पताल के एनआईसीयू में बच्ची को छोड़ा; केरल सरकार ने संरक्षण के लिए कदम उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के एक दंपति द्वारा यहां एक निजी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में छोड़ी गई 23 दिन की बच्ची को केरल सरकार संरक्षण प्रदान करेगी।

कोच्चि, 21 फरवरी झारखंड के एक दंपति द्वारा यहां एक निजी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में छोड़ी गई 23 दिन की बच्ची को केरल सरकार संरक्षण प्रदान करेगी।

राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी अस्पताल का दौरा करेंगे और आगे की व्यवस्था करेंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘यदि माता-पिता वापस लौटते हैं, तो बच्ची उन्हें सौंप दी जाएगी। यदि वे बच्ची की देखभाल नहीं करना चाहते, तो बाल कल्याण समिति बच्ची की देखभाल के लिए कानूनी कदम उठाएगी।’’

एर्नाकुलम अस्पताल के अधीक्षक से बच्ची के लिए उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रसव के लिए घर जाते समय ट्रेन में मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

चूंकि बच्ची का वजन एक किलोग्राम से भी कम था, इसलिए उसे विशेष देखभाल के लिए एक निजी अस्पताल में एनआईसीयू में ले जाया गया।

इसके बाद माता-पिता लापता हो गए। अस्पताल प्रशासन उनसे संपर्क नहीं कर पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\