एजेंसी न्यूज

दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में दंपति ने की 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में एक दंपति ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी.

दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में दंपति ने की 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 16 मई: दिल्ली में सौ रुपये को लेकर हुई लड़ाई में एक दंपति ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. पुलिस ने इस सिलसिले में रेशमा को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पति जितेंद्र फरार है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अजीत के तौर पर हुई है जो मंगोलपुरी में रहता था. पुलिस को रविवार अपराह्न पौने तीन बजे घटना के बारे में जानकारी मिली.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि जितेंद्र ने अजीत से रविवार को सौ रुपये चुकाने के लिए कहा. इस मुद्दे पर उनके बीच जोरदार बहस हुई. अजीत ने आरोपी की पिटाई कर दी और रुपये देने से इंकार कर दिया.

पुलिस ने कहा कि इसके बाद जितेंद्र घर गया और चाकू लेकर आया. उसके साथ उसकी पत्नी भी थी. उन्होंने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादा खून बहने से अजीत की मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).