जरुरी जानकारी | देश का खनिज उत्पादन जुलाई में 3.3 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के खनिज उत्पादन में जुलाई, 2022 में सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर देश के खनिज उत्पादन में जुलाई, 2022 में सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

खान मंत्रालय के बयान के अनुसार, खनन और संबद्ध क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक जुलाई, 2022 में 101.1 रहा। यह जुलाई, 2021 की तुलना में 3.3 प्रतिशत कम है।

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान कुल वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.1 प्रतिशत रही।

जुलाई माह के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों में कोयला उत्पादन 603 लाख टन, लिग्नाइट 33 लाख टन, प्राकृतिक गैस 281.1 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन, बॉक्साइट 1,526 हजार टन और क्रोमाइट का उत्पादन 192 हजार टन तथा सोने का उत्पादन 93 किलोग्राम रहा।

इस दौरान फास्फोराइट, कोयला, तांबा और जस्ता जैसे कुछ खनिजों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि हुई है।

वहीं इस अवधि के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खनिजों जैसे लौह अयस्क, मैंगनीज अयस्क, लिग्नाइट, सोना, पेट्रोलियम (कच्चा), बॉक्साइट और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी देखने को मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट