एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात अरब डॉलर बढ़कर 681.69 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.02 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 681.68 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात अरब डॉलर बढ़कर 681.69 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर

मुंबई, 30 अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.02 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 681.68 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 674.66 अरब डॉलर रहा था।

इससे पहले समग्र मुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर दो अगस्त को 674.91 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 597.55 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 89.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 60.99 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.45 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार तीन करोड़ डॉलर बढ़कर 4.68 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).