एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशीमुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी रही है।

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पर

मुंबई, 21 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशीमुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी रही है।

इससे पिछले सप्ताह, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.30 अरब डॉलर बढ़कर 584.75 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्सा, विदेशीमुद्रा आस्तियां 4.20 अरब डॉलर बढ़कर 516.63 अरब डॉलर हो गयी।

डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 52.1 करोड़ डॉलर घटकर 46.125 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 3.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.412 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.19 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).