जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.783 अरब डॉलर घटकर 635.905 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.783 अरब डॉलर घटकर 635.905 अरब डॉलर रहा।
मुंबई, 10 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.783 अरब डॉलर घटकर 635.905 अरब डॉलर रहा।
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 271.3 करोड़ डॉलर घटकर 637.687 अरब डॉलर रह गया था।
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार तीन दिसंबर को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट आना था जो कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 1.483 अरब डॉलर घटकर 573.181 अरब डॉलर रह गया।
डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट बढ़ को भी शामिल किया जाता है।
इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 40.7 करोड़ डॉलर घटकर 38.418 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार नौ करोड़ डॉलर बढ़कर 19.126 अरब डॉलर हो गया।
अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

