जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया।
मुंबई, सात जनवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 24 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 58.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.08 अरब डॉलर रह गया था। जबकि तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में यह मुद्रा भंडार रिकार्ड 642.453 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी आना है, जो कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 1.48 अरब डॉलर घटकर 569.889 अरब डॉलर रह गया।
डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट -बढ़ को भी शामिल किया जाता है।
इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.405 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 19.114 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार भी 5.207 अरब डॉलर पर पूर्ववत बना रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

