एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | माल ढुलाई गलियारे पर देश के पहले निजी टर्मिनल की गुजरात में शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल ढुलाई गलियारों का संचालन करने वाले रेल उपक्रम डीएफसीसीआईएल ने बुधवार को गुजरात में सूरत के पास अपने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) मार्ग पर देश के पहले निजी टर्मिनल की शुरुआत की।

जरुरी जानकारी | माल ढुलाई गलियारे पर देश के पहले निजी टर्मिनल की गुजरात में शुरुआत

नयी दिल्ली, नौ जुलाई माल ढुलाई गलियारों का संचालन करने वाले रेल उपक्रम डीएफसीसीआईएल ने बुधवार को गुजरात में सूरत के पास अपने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) मार्ग पर देश के पहले निजी टर्मिनल की शुरुआत की।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) ने एक बयान में ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनल’ के उद्घाटन की जानकारी दी। करीब 120 एकड़ में फैले इस टर्मिनल को सांवरिया शक्ति समूह ने बनाया है।

यह टर्मिनल, माल ढुलाई गलियारे के संजली स्टेशन और भारतीय रेलवे के पनोली स्टेशन के बीच रणनीतिक रूप से स्थित है।

डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने इसे माल ढुलाई गलियारे की लॉजिस्टिक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल माल ढुलाई को सड़क से रेल की ओर प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।

यह टर्मिनल गुजरात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे पनोली जीआईडीसी, अंकलेश्वर, झगड़िया और दहेज, हजीरा, जेएनपीटी जैसे बंदरगाहों को निर्बाध संपर्क प्रदान करेगा।

इस टर्मिनल में कंटेनर, इस्पात माल, थोक माल और ट्रक-ऑन-ट्रेन (टीओटी) सेवाओं के लिए ही रेल लाइनें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).