देश की खबरें | आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों को देश कभी नहीं भूल पाएगा : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लागों को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

नयी दिल्ली, 25 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लागों को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया था ।

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन। ’’

उन्होंने कहा कि उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सीबीएसई ने रद्द की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को दी जानकारी.

प्रधानमंत्री ने जून 2019 के अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ का एक क्लिप भी साझा की है, जिसमें उन्होंने आपातकाल का हवाला दिया था।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम की उस कड़ी में मोदी ने लोगों को आपातकाल का स्मरण कराया था और उनसे लोकतंत्र को ‘हल्के’ में नहीं लेने का आग्रह करते हुए कहा था कि सामान्य जीवन में लोकतंत्र का क्या मजा है उसका पता तब चलता है जब वो छिन लिया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने बाकी अन्य अधिकारों और जरूरतों की परवाह करते हुए 1977 के लोकसभा चुनाव में केवल लोकतंत्र के लिए मतदान किया था ।

मोदी ने कहा, ‘‘देश ने ऐसा चुनाव 1977 में देखा था ... जब लोगों ने सिर्फ लोकतंत्र के लिए बाकी के अधिकारों, हकों की परवाह करते हुए मतदान किया था । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\