देश की खबरें | देश को महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बेरोजगारी तथा महंगाई के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी कांग्रेस ने बेरोजगारी तथा महंगाई के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोडानी सरकार ने पिछले दस सालों में केवल अपने अमीर मित्रों का ध्यान रखा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही बेरोज़गारी और महंगाई ने निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘दूध, आटा, दाल, पेट्रोल, डीजल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईएमआई और रोज़मर्रा की ज़रूरतों का बोझ हर घर पर बढ़ता जा रहा है। देश को अब महंगाई से राहत देने वाला बजट चाहिए।’’

रमेश ने सवाल किया, ‘‘क्या सरकार जनता की तकलीफें सुनकर कोई ठोस कदम उठाएगी?’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट आगामी एक फरवरी को पेश करेंगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू