देश की खबरें | मुखर्जी के रूप में देश ने एक महान नेता खो दिया: मनमोहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि देश ने स्वतंत्र भारत के एक महान नेता को खो दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि देश ने स्वतंत्र भारत के एक महान नेता को खो दिया है।

सिंह ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारे देश ने स्वतंत्र भारत के एक महान नेता को खो दिया है।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 1466 नए केस: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों ने भारत सरकार में बहुत नजदीक के साथ काम किया। मैं उनके विवेक, व्यापक ज्ञान और सार्वजनिक जीवन के उनके अनुभव पर निर्भर करता था।’’

सिंह ने कहा कि वह इस दुखद घड़ी में मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कल दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.

प्रणब मुखर्जी का सोमवार को यहां एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया । यह जानकारी उनके पुत्र अभिजीत ने दी। मुखर्जी 84 वर्ष के थे।

मुखर्जी को गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\