देश की खबरें | मानसिक गुलामी के दौर से बाहर निकल रहा है देश: त्रिवेदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि देश अब मानसिक गुलामी के दौर से बाहर निकल रहा है और 2014 में आया परिवर्तन का दौर निरंतर जारी है।

जयपुर, पांच नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि देश अब मानसिक गुलामी के दौर से बाहर निकल रहा है और 2014 में आया परिवर्तन का दौर निरंतर जारी है।

वह यहां आजादी के अमृत काल के तहत आयोजित 'जयपुर डायलॉग-2022' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है है जब बीते आठ वर्ष पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं की गई है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सोने का हिरण नए नए रूप में सामने आ रहा है। हमें माया पर चढ़े आवरण को हटाना होगा और अपने अवचेतन से विष को निकालकर अमृत को ग्रहण करना होगा।’’

आयोजकों के एक बयान के अनुसार त्रिवेदी ने विभिन्न मंचों पर देश का मजाक बनाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा,‘‘देश को मजाक का पात्र बनाया जा रहा है। उद्दंडता हावी है और अनुशासन का मजाक उड़ाया जाता है। यहां तक कि लोग देवी-देवताओं का अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले 50 वर्षों में फिल्मों में सिखों और सेना के जवानों का खुला उपहास किया गया जो आज भी जारी है।’’

उन्होंने कहा कि जहां भी दुनिया में 'लेफ्ट लिबरल' है, वहां उदारता नहीं है।

इससे पहले पूर्व आईएएस एवं जयपुर डायलॉग के चेयरमैन संजय दीक्षित ने आयोजन की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वक्ता आनंद रंगनाथन ने वामपंथ पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,‘‘ वे कहते हैं सभी धर्म एक समान है, लेकिन व्यवहार रूप में ऐसा नहीं मानते हैं।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ