एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर चुनाव कराने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना निर्गत किये जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

देश की खबरें | मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर चुनाव कराने की मंजूरी दी

पटना, 17 अगस्त बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना निर्गत किये जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद् ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशंसित तिथियों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर मतदान के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना निर्गत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बिहार में पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए पिछला चुनाव 2016 में हुआ था और उन सभी की कार्यावधि जून 2021 में समाप्त हो चुकी है।

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में 24 सितंबर से मतदान शुरू होकर अंतिम चरण का मतदन 12 दिसंबर को संपन्न होगा।

मंत्रिपरिषद् की आज सम्पन्न बैठक में कुल 17 एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).