विदेश की खबरें | ओली और प्रचंड के बीच हुई बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच मंगलवार को बातचीत हुई।

काठमांडू, 25 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच मंगलवार को बातचीत हुई।

पार्टी में जारी गतिरोध का समाधान करने के लिए छह सदस्यीय समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह बैठक हुई है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के महान स्वतंत्रता सेनानी सीआर दत्ता का 93 साल की उम्र में निधन.

हालांकि, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के ब्योरे का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय सचिवालय की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए।

नौ सदस्यीय इकाई दोनों शीर्ष नेताओं द्वारा बनाए गए कार्यबल की रिपोर्ट पर चर्चा करेगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Re-Infection: ठीक होने के बाद भी व्यक्ति दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण का शिकार, हांगकांग से सामने आया दुनिया का पहला कंफर्म कोविड-19 री-इन्फेक्शन का मामला.

समिति ने 23 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया था कि ओली को प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने दिया जाए, जबकि पार्टी मामलों की पूरी कार्यकारी शक्ति कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड के पास रहे।

मतभेदों को दूर करने के लिए ओली और प्रचंड के बीच इससे पहले लगभग एक दर्जन बैठकें हो चुकी हैं।

प्रचंड ने ओली की भारत विरोधी टिप्पणियों को अनुचित करार देते हुए उनसे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\