देश की खबरें | भारत का संविधान परिवर्तित नहीं किया जा सकता: राज्यपाल मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि देश के संविधान को परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि देश के संविधान को परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

मिश्र ने बीकानेर में संवाददाताओं से कहा,‘‘ भारत के संविधान को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है और कोई परिवर्तन की बात करता है तो वो गलत बोलता है.. संशोधन तो होते है.. विभिन्न प्रकार के संशोधन होते है.. संविधान लचीला है लेकिन संविधान परिवर्तित हो जायेगा ...यह तो बिल्कुल अनर्गल बात है।’’

तकनीकी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मिश्र ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में मानवीय मूल्यों को कैसे प्रधानता मिले इस पर भी निरंतर चिंतन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुसंधान और शोध को शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ावा मिले जिससे देश के संसाधनों से स्थानीय उत्पादों का निर्माण हो।

मिश्र ने कहा, ‘‘हम ऐसे यंत्र विकसित करें जो भारत का गौरव बढायें.. तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य जनशक्ति का प्रभावी सृजन होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा,‘‘औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा तभी मिल सकता है जब सस्ती और सुगम तकनीक हर आम आदमी तक पहुंचे। कैसे तकनीकी विकास से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और कैसे देश के मानव संसाधन विकास में तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाये.. इस पर चिंतन जरूरी है। विश्वविद्यालयों को चाहिए इस दिशा में गंभीर प्रयास करें।’’

उन्होंने कहा हमारी जो नयी शिक्षा नीति बनाई गई है उसमें तकनीकी शिक्षा में मानवीय मूल्यों को ही सर्वोच्च प्रधानता दी गई है। मिश्र ने कहा इसमें शोध और अनुसंधान की मौलिक परंपरा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू