देश की खबरें | हवलदार ने तीन लोगों को गोली मार गंभीर रूप से घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद के किरावड़ गांव में साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर शनिवार देर रात तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। वहीं आरोपी पुलिसकर्मी का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव में मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भिवानी, 11 जुलाई जनपद के किरावड़ गांव में साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर शनिवार देर रात तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। वहीं आरोपी पुलिसकर्मी का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव में मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के किरावड़ गांव में महावीर (62), जगवीर (55) और राजेश (35) को शनिवार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महावीर व जगवीर सगे भाई है जबकि राजेश जगवीर का लड़का है। बताया जा रहा है कि हांसी साइबर सेल में तैनात हवलदार रवींद्र श्योराण ने तीनों को गोली मारी।

मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय वीरेंद्र सिंह ने बताया, “रवींद्र ने महावीर, जगवीर और राजेश को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी साइबर सेल में हवलदार था। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी रवींद्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है और परिजनों ने घायलों पर हत्या का आरोप लगाया है।” उन्होंने कहा कि फिलहाल इस वारदात के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी रवींद्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी हवलदार रवींद्र का फोन नंबर निगरानी पर लगाया और उसे ट्रैक करते हुए जमालपुर गांव पहुंची जहां उसका शव पुलिस को बरामद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\