देश की खबरें | सिपाही ने बी2 कोच के यात्री को गोली मारने से पहले बंदूक की नोंक पर आगे चलने को कहा : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही चेतन सिंह ने जयपुर-मुंबई ट्रेन की बी2 कोच के एक यात्री को बंदूक दिखा कर पैंट्री कार तक ले गया और वहां पहुंचने के बाद उसने उसे गोली मार दी। राजकीय रेल पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मुंबई, एक अगस्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही चेतन सिंह ने जयपुर-मुंबई ट्रेन की बी2 कोच के एक यात्री को बंदूक दिखा कर पैंट्री कार तक ले गया और वहां पहुंचने के बाद उसने उसे गोली मार दी। राजकीय रेल पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि पैंट्री कार बी2 से दो कोच आगे थी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह (33) ने सोमवार तड़के बाहरी मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहयोगी टीका राम मीणा और तीन यात्रियों की अपने स्वचालित हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ''आरपीएफ सिपाही चेतन सिंह ने रेल की बी2 कोच में यात्रा कर रहे सैयद एस. को बंदूक दिखा कर जबरन पैंट्री कार तक चलने को कहा, जहां पहुंचने के बाद सिंह ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पैंट्री कार तक पहुंचने से पहले बी2 और बी1 कोच पार किया जबकि अन्य यात्री देखते रहे।''

इस घटना में मारे गए आरपीएफ के उपनिरीक्षक (एएसआई) टीकाराम मीणा के पार्थिव शरीर को मंगलवार को तिरंगे में लपेटकर ट्रेन से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में उनके पैतृक स्थान पर भेज दिया गया, जहां आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\