देश की खबरें | अधिवेशन से पूर्व संगठन, चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेगी कांग्रेस कार्य समिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के अधिवेशन से एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भविष्य की रूपरेखा, संगठन की मजबूती, देश के ज्वलंत मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन होगा।
अहमदाबाद, आठ अप्रैल कांग्रेस के अधिवेशन से एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भविष्य की रूपरेखा, संगठन की मजबूती, देश के ज्वलंत मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन होगा।
विस्तारित कार्य समिति की इस बैठक में अधिवेशन से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
इस बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, राज्यों में विधायक दल के नेता, पार्टी से संबंधित वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन के जरिए कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर निर्णय लिया जाएगा।
पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

