देश की खबरें | एम्स ऋषिकेश पहुंचे घायलों की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली से हवाई एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाए गए सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें देखने के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं।

ऋषिकेश, 19 जुलाई उत्तराखंड के चमोली से हवाई एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाए गए सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें देखने के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं।

चमोली में स्थित जल मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली का करंट दौड़ने की घटना में घायल हुए छह लोगों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है।

एम्स के वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन मधुर उनियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करंट से झुलसे मरीजों की स्थित बहुत अप्रत्याशित होती है।

उन्होंने बताया कि बिजली का करंट शरीर में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक अनेक अंगों को नुकसान पहुंचाता है। डॉ. उनियाल ने बताया कि इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गुर्दे और दिमाग़ को पहुंचता है और कई बार तो मरीज का पेशाब तक काले रंग का आता है। लिहाजा इस तरह के मरीजों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

ट्रॉमा सेंटर लाए गए घायलों के नाम हैं.... सुशील, संदीप, नरेंद्र, आनंद, रामचंद्र और महेश। ये लोग चमोली के निवासी हैं।

मरीजों को देखने के लिए मुख्यमंत्री ट्रामा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों से उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी उनके साथ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\