UP के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत गंभीर, डॉक्टर रख रहे हैं पैनी नजर
संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर नहीं है और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं.
लखनऊ: संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत स्थिर नहीं है और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत अस्थिर : डॉक्टर रख रहे हैं पैनी नजर
एसजीपीजीआई की ओर से मंगलवार सुबह साढ़े 10 दस बजे जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत स्थिर नहीं है. शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई. सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें 'नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन' पर रखा गया है.
The health status of former CM of UP & ex-Governor of Rajasthan, Kalyan Singh unstable. His clinical parameters are being closely monitored by the expert Consultants. He has been put on non invasive ventilation due to respiratory worsening: PGI Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2021
बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

