एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग के लिए एशियन पेंट्स के खिलाफ जांच का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को पेंट के विनिर्माण और बिक्री के लिए बाजार में अपनी दबदबे की स्थिति का कथित रूप से दुरुपयोग करने के लिए एशियन पेंट्स के खिलाफ जांच का आदेश दिया।

जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग के लिए एशियन पेंट्स के खिलाफ जांच का आदेश दिया

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को पेंट के विनिर्माण और बिक्री के लिए बाजार में अपनी दबदबे की स्थिति का कथित रूप से दुरुपयोग करने के लिए एशियन पेंट्स के खिलाफ जांच का आदेश दिया।

यह निर्देश ग्रासिम इंडस्ट्रीज (बिरला पेंट्स इकाई) की शिकायत के बाद दिया गया है। शिकायत में एशियन पेंट्स पर भारतीय पेंट क्षेत्र में इसके प्रवेश और विकास को बाधित करने से जुड़ी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

सीसीआई ने आदेश में कहा, ‘‘आयोग की राय है कि वर्तमान मामले में एशियन पेंट्स द्वारा अधिनियम की धारा चार के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया मामला बनता है।’’

प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा चार बाजार में दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग को प्रतिबंधित करती है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने महानिदेशक को मामले की जांच करने और 90 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम ने पिछले साल फरवरी में 'बिड़ला ओपस पेंट्स' ब्रांड के तहत पेंट क्षेत्र में कदम रखा है।

आदेश में स्पष्ट किया गया कि है कि ये टिप्पणियां मामले के गुण-दोष के आधार पर अंतिम राय नहीं हैं और महानिदेशक को निर्देश दिया गया कि वे इनसे प्रभावित हुए बिना जांच करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).