देश की खबरें | कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश केंद्र से की है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश केंद्र से की है।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई भी शामिल हैं।

कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि बम्बई उच्च न्यायालय के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाये।

इसने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति संजय आनंदराव देशमुख और न्यायमूर्ति वृषाली विजय जोशी को सात अक्टूबर, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए बम्बई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाये।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर नौ जुलाई को अपलोड किए गए कॉलेजियम के प्रस्तावों में से एक में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त के मद्देनजर, कॉलेजियम यह सिफारिश करने का संकल्प लेता है कि न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया, न्यायमूर्ति मनोज जैन और न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा, अतिरिक्त न्यायाधीशों को दिल्ली उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाये।’’

इसमें उल्लेख किया गया है कि 12 मार्च, 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से इन तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश उस उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए की थी।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘कॉलेजियम यह सिफारिश करने का संकल्प लेता है कि न्यायमूर्ति संतोष गोविंदराव चपलगांवकर, न्यायमूर्ति मिलिंद मनोहर सथाये और न्यायमूर्ति नीला केदार गोखले, अतिरिक्त न्यायाधीशों को बम्बई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।’’

इसमें कहा गया है कि इस वर्ष तीन मई को बम्बई उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए इन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सर्वसम्मति से सिफारिश की थी।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने उपरोक्त सिफारिश पर सहमति व्यक्त की है।’’

एक अलग प्रस्ताव में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय का कॉलेजियम ‘‘निम्नलिखित अनुशंसा करने का संकल्प करता है: न्यायमूर्ति यांशिवराज गोपीचंद खोबरागड़े, महेंद्र वधूमल चांदवानी, अभय सोपानराव वाघवासे और रवींद्र मधुसूदन जोशी, अतिरिक्त न्यायाधीशों को बम्बई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड