देश की खबरें | केदारनाथ समेत आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केदारनाथ समेत उसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी से इलाके में ठंड बढ़ गई है।
रुद्रप्रयाग, 15 अक्टूबर केदारनाथ समेत उसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी से इलाके में ठंड बढ़ गई है।
केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है जिससे सर्दी बढ़ गई है। रविवार को केदारपुरी में बारिश, ओलावृष्टि और फिर हल्की बर्फ गिरने से मौसम और सर्द हो गया।
निचले इलाकों में हल्की धूप खिली रही, जबकि कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवाओं के चलने से कुछ इलाकों में सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े जिसे पुलिस ने हटाया और यातायात बहाल किया।
प्रदेश में देहरादून सहित अनेक जगहों पर आसमान में बादल छाए रहे।
उधर, देहरादून मौसम केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने तथा ओलावृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

