देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्य सचिव ने हैदराबाद के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्य सचिव (सीएस) के रामकृष्ण राव ने रविवार को शहर में निर्माणाधीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

हैदराबाद, चार मई तेलंगाना के मुख्य सचिव (सीएस) के रामकृष्ण राव ने रविवार को शहर में निर्माणाधीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य सचिव के निरीक्षण का उद्देश्य शहर के अहम परिवर्तनकारी पहलों की प्रगति की समीक्षा करना है।

इसमें कहा गया है कि यह निरीक्षण चल रहे विकास कार्यों का एक व्यापक मूल्यांकन है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि परियोजनाएं योजना के अनुसार पूरी हों और शहरी बुनियादी ढांचे के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दें।

निरीक्षण के दौरान राव ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए तथा यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक कार्य के गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान महानगर क्षेत्र एवं शहरी विकास सचिव के. इलाम्बरिथि ने शीर्ष अधिकारी को बताया कि शहर के विभिन्न भागों में 42 फुट ओवर ब्रिज क्रियाशील हैं, जबकि अन्य स्थानों पर भी एफओबी के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने बाद में मेट्रो रेल के विस्तार के लिए एमजी बस स्टेशन से चंद्रयानगुट्टा तक सड़क चौड़ीकरण के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया, जिस पर 2,741 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\